अयोध्या: वैदिक मंत्रोचारण के बीच श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा अयोध्या से रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। विजयदशमी के शुभ अवसर पर श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा वैदिक मंत्रोच्चारण और श्री राम दरबार के पूजन के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। रथ यात्रा पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से होते हुए कुल 27 राज्य के 15 हजार किलोमीटर की दूरी 60 दिनों में तय कर गीता जयंती …

अमृत विचार, अयोध्या। विजयदशमी के शुभ अवसर पर श्री राम दिग्विजय रथ यात्रा वैदिक मंत्रोच्चारण और श्री राम दरबार के पूजन के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

रथ यात्रा पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से होते हुए कुल 27 राज्य के 15 हजार किलोमीटर की दूरी 60 दिनों में तय कर गीता जयंती पर वापस अयोध्या लौट संपन्न होगी।

इस अवसर पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज, यात्रा के संयोजक शक्ति शांतानंद महर्षि, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज,शरद शर्मा, पराग बुआ रामदास जी यात्रा व्यवस्था प्रमुख सुरेश सहित अनेक राम भक्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… अयोध्या: प्राथमिक विद्यालय मलावन के प्रधानाध्यापक निलंबित, जानें वजह

संबंधित समाचार