कश्मीर में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर बुधवार को एक दिन के लिए 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखे जाने के बाद गुरुवार को इसे बहाल कर दिया गया। हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने की चौथी बरसी पर कश्मीर घाटी में कल अधिकतर दुकानें और व्यासायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। आतंकवादी वानी …

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर बुधवार को एक दिन के लिए 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखे जाने के बाद गुरुवार को इसे बहाल कर दिया गया। हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने की चौथी बरसी पर कश्मीर घाटी में कल अधिकतर दुकानें और व्यासायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

आतंकवादी वानी और उसके दो सहयोगियों को 08 जुलाई 2016 को अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जिसके विरोध में घाटी में जबर्दस्त प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। बरसी के मौके पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को फिर से शुरू हो गई है, हालांकि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सहित सभी सेल्यूलर कंपनियाें की हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाएं गत वर्ष 15 अगस्त से बंद पड़ी हैं।

ये हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं पिछले वर्ष 15 अगस्त को केन्द्र द्वारा प्रदेश से अनुच्छेद 370 को हटाने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेश में विभाजित करने के बाद मुख्यधाराओं के सभी नेताओं और अलागावादी संगठनों को हिरासत में लेने के बाद बंद कर दी थी।

संबंधित समाचार