गाजियाबाद सिलेंडर ब्लास्ट: अब तक 4 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। जिले के लोनी इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है। सभी चार मरने वाले एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। जबकि 2 लोगों की हालत नाजुक है। मरने वालों …

गाजियाबाद, अमृत विचार। जिले के लोनी इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है। सभी चार मरने वाले एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। जबकि 2 लोगों की हालत नाजुक है।

मरने वालों में घर के मालिक मुनीर का बेटा मुज्जसर, बहू रुकैय्या (24), पोती इनायत (10 महीना) और बेटी सानिया (15 साल) शामिल हैं। शबनूर, बेबी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अफसर पहुंच गए हैं। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसके लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

ये भी पढ़ें-बहराइच: अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस ने बताया दुर्घटना में हुई मौत

संबंधित समाचार