हाईकोर्ट ने डीयू से स्नातक परीक्षा के कार्यक्रमों का मांगा ब्यौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) को अंतिम वर्ष की स्नातक परीक्षाओं के कार्यक्रम विवरण को लेकर गुरूवार काे हलफनामा दायर करने का निर्देश जारी किया। न्यायालय ने डीयू से कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के आयोजन के संबंध में भी पूछा। अदालत ने जानना चाहा कि क्या …

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) को अंतिम वर्ष की स्नातक परीक्षाओं के कार्यक्रम विवरण को लेकर गुरूवार काे हलफनामा दायर करने का निर्देश जारी किया। न्यायालय ने डीयू से कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के आयोजन के संबंध में भी पूछा।

अदालत ने जानना चाहा कि क्या डीयू परीक्षायें ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन या फिर दोनों माध्यमों से परीक्षायें आयोजित करने पर विचार कर रहा है। डीयू की परीक्षायें 10 जुलाई से निर्धारित थी जिसे अब 15 अगस्त के बाद तक टाल दिया गया है।

डीयू की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील सचिन दत्ता ने न्यायालय से कुछ समय देने का अनुरोध किया क्योंकि डीयू को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित करने की एक नई योजना तैयार करनी है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद ने मामले की सुनवाई के बाद इसकी अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि निर्धारित कर दी। साथ ही डीयू को 13 जुलाई तक हलफनामा दायर करने का निर्देश भी दिया।

संबंधित समाचार