अमरोहा: दशहरा पर्व पर पूजन कर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। हसनपुर में बुधवार को दशहरा के पर्व पर पूजन कर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया। तिलक करने के बाद बहनों ने भाईयों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। बता दें कि बुधवार को क्षेत्र भर में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया …

अमरोहा, अमृत विचार। हसनपुर में बुधवार को दशहरा के पर्व पर पूजन कर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया। तिलक करने के बाद बहनों ने भाईयों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पूजा अर्चना का दौर चलता रहा।

बता दें कि बुधवार को क्षेत्र भर में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस दिन सुबह में शस्त्र पूजा की जाती है। यह शास्त्र मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक होता है। जिनका उद्देश्य सत्य और धर्म की रक्षा करना है। किस दिन बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं सभी नए कपड़े पहनते हैं और इस त्यौहार का उत्सव मनाते हैं।

दशहरा के अवसर पर शमी के पेड़ की पूजा करने की भी परंपरा है। जहां-जहां मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई हैं वहां पर दुर्गा विसर्जन का भी कार्यक्रम आयोजित होगा। दशहरा के पर्व से पूर्व लोगों ने घरों में पूजन किया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

ये भी पढ़ें:- सीएम खट्टर पहुंचे मेदांता, जाना मुलायम सिंह का हाल

संबंधित समाचार