हरदोई: गाजे बाजे के साथ निकली माता रानी की विसर्जन यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहाबाद, हरदोई। श्री नव दुर्गा पूजा पंडाल दिलेरगंज के नौ दिवसीय कार्यक्रम समापन होने के बाद आज माता रानी की विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। तत्पश्चात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माता रानी का पिपरिया घाट पर विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ श्री नव दुर्गा पूजा पंडाल …

अमृत विचार, शाहाबाद, हरदोई। श्री नव दुर्गा पूजा पंडाल दिलेरगंज के नौ दिवसीय कार्यक्रम समापन होने के बाद आज माता रानी की विसर्जन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। तत्पश्चात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माता रानी का पिपरिया घाट पर विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ श्री नव दुर्गा पूजा पंडाल दिलेरगंज से हुआ।

विसर्जन यात्रा स्टेट बैंक, घास मंडी,बड़ी बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, पुरानी सब्जी मंडी होते हुए बासित नगर चौराहे पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस विसर्जन यात्रा में माता रानी के गगनभेदी जयकारे लगाए जा रहे थे । जगह जगह पर माता रानी की विसर्जन यात्रा का स्वागत किया गया। बासित नगर चौराहे से मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता माता रानी की विसर्जन यात्रा को लेकर पिपरिया घाट पहुंचे। जहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद मां की मूर्ति को विसर्जित किया गया। इस मौके पर संजय मिश्रा, राजीव बाजपेई, रमाकांत मौर्या, बसंत गुप्ता, संजय गुप्ता, सिंदूर मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद है।

यह भी पढ़ें…हरदोई: शहर में हो रहीं चोरियों में बच्चों का हाथ! आखिर किसके इशारे पर हो रहा है मासूम बचपन से खिलवाड़?

संबंधित समाचार