भोज : दशहरा पर परशदेपुर में विशाल भंडारा अयोजित
अमृत विचार, रायबरेली। परशदेपुर के मटियारा चौराहे पर बुद्धवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया किया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रायबरेली मार्ग पर भंडारे से पहले मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर भोग लगाया गया। उसके बाद स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में नगर अध्यक्ष …
अमृत विचार, रायबरेली। परशदेपुर के मटियारा चौराहे पर बुद्धवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया किया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रायबरेली मार्ग पर भंडारे से पहले मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर भोग लगाया गया। उसके बाद स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में नगर अध्यक्ष विनोद कौशल सहित काफी संख्या में पहुंचकर भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने मां के जयकारे भी लगाए।
मार्ग से गुजरने वाले भक्तो को भी प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में शिवकुमार पाल, राम मिलन पांडेय, आनंद मिश्रा, शिव मूरत मौर्य, गणेशी गुप्ता, राज कुमार मिस्त्री सहित अन्य भक्तों का सहयोग रहा। गिरजेश कौशल, महेंद्र माही, सतीश कौशल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :- हरदोई: नवरात्रि के अंतिम दिन राम जानकी मंदिर में हुआ भंडारा व हवन-पूजन
