चित्रकूट: विहिप कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजा की दी बधाई
अमृत विचार, चित्रकूट। विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई ने परंपरानुसार विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया। चित्रकूट इंटर कालेज के सभागार में हुए कार्यक्रम में शस्त्रों की पूजा के बाद सभी ने एक दूसरे को त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विहिप के पदाधिकारियों ने विजयादशमी पर विचार रखे। कहा कि दशहरा असत्य पर …
अमृत विचार, चित्रकूट। विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई ने परंपरानुसार विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया। चित्रकूट इंटर कालेज के सभागार में हुए कार्यक्रम में शस्त्रों की पूजा के बाद सभी ने एक दूसरे को त्यौहार की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर विहिप के पदाधिकारियों ने विजयादशमी पर विचार रखे। कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव है। साधना, साधना से शक्ति और शक्ति से शस्त्र पूजन की परंपरा है।
दुर्गेश ने कहा कि सनातन धर्मावलंबियों का राष्ट्र हित में लगना हिंदुत्व की सिद्धि है। खुद को छोटा मानकर दैवीय सद्गुणों के प्रति नमन करने की परंपरा भी अनादि काल से चली आ रही है। इस मौके पर राकेश, छेदीलाल, राजेंद्र, रामशरण, अजय, प्रणव, अव्यय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें:- गोरखपुर: विजयादशमी पर सुबह से भक्ति भाव में डूबा रहा गोरखनाथ मंदिर परिसर
