काबुल में मंत्रालय के पास मस्जिद में बम धमाका : तालिबान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। तालिबान का कहना है कि काबुल में एक मंत्रालय की मस्जिद में बुधवार को धमाका हुआ, जिसमें अधिकारी और आगंतुक नमाज पढ़ रहे थे। यह धमाका बुधवार दोपहर को गृह मंत्रालय की मस्जिद के अंदर हुआ। गृह मंत्रालय पर अफगानिस्तान में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी है। हैरानी की बात यह है कि …

काबुल। तालिबान का कहना है कि काबुल में एक मंत्रालय की मस्जिद में बुधवार को धमाका हुआ, जिसमें अधिकारी और आगंतुक नमाज पढ़ रहे थे। यह धमाका बुधवार दोपहर को गृह मंत्रालय की मस्जिद के अंदर हुआ। गृह मंत्रालय पर अफगानिस्तान में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी है। हैरानी की बात यह है कि बम धमाका बिल्कुल गृह मंत्रालय के पास हुआ। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफई ताकोर ने कहा कि मंत्रालय के पास ही एक मस्जिद है और विस्फोट वहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट की जांच की जा रही है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आंतरिक मंत्रालय की मस्जिद को निशाना बनाना सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। अफगानिस्तान का आंतरिक मंत्री अमेरिका का मोस्ट वांटेड सिराजुद्दीन हक्कानी है। सिराजुद्दीन खूखांर आतंकवादी समूह हक्कानी नेटवर्क का भी सरगना है। इसके मंत्रालय के पास ही अफगानिस्तान में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

अफगानिस्तान में बिजनेस मॉल में आग

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी इलाके में स्थित बिजनेस मॉल अहमदी मार्केट में बुधवार को आग लग गई। टोलोन्यूज चैनल ने यह जानकारी दी। टोलोन्यूज ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि काबुल शहर के पुलिस जिला 5 के कोटा-ए-सांगी के पड़ोस में स्थित बाजार में बुधवार सुबह आग लग गई।

Image

दमकलकर्मी तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर जल्द ही काबू नहीं पाया गया तो अहमदी मार्केट के पास स्थित जादरान मार्केट में भी आग लग जाएगी, जिससे काफी नुकसान होने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी गई है।

तुर्की में विस्फोट, आवासीय इमारत ढही

अंकारा। तुर्की में गैस लीक होने से हुए विस्फोट में एक आवासीय इमारत ढह गई है। मीडिया रिपोर्टों में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। सीएनएन तुर्क ब्रॉडकास्टर ने बताया कि मध्य तुर्की के प्रांत योजगट में विस्फोट होने से एक आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग दब गए। घटना की जानकारी होते ही बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और मलबे से चार लोगों को निकाल लिया। रिपोर्ट में इस विस्फोट से मारे गये लोगों और गैस लीक होने के कारणों की जानकारी नहीं दी गयी है।

 

ये भी पढ़ें:- बाजपुर: अवैध खनन रोकने पर दो पक्षों विवाद, पुलिस ने शांत कराया मामला

संबंधित समाचार