बरेली: पुरुषों से कमतर नहीं महिलाएं, बढ़ रहीं आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर बुधवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करतीं हुई संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य ने कहा कि आज महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल से लेकर तकनीक और शिक्षा में पुरुषों के साथ-साथ चल रहीं हैं। पुरुषों के …

बरेली, अमृत विचार। वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर बुधवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करतीं हुई संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य ने कहा कि आज महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल से लेकर तकनीक और शिक्षा में पुरुषों के साथ-साथ चल रहीं हैं। पुरुषों के साथ महिलाओं का भी उतना ही योगदान है। महिलाएं प्रगति कर रहीं हैं और वो आगे बढ़ रही हैं पर अधिकारों की जानकारी के अभाव में वो पीछे रहे जाती हैं।

ये भी पढ़ें – बरेली: शहर में जगह-जगह रावण के पुतले का दहन, जमकर लगे जय श्रीराम के जयकारे

मंडल अध्यक्ष शशिप्रभा ने कहा कि महिलाओं को अपराधों पर अपनी पैनी नजर रखनी होगी और कहीं भी महिला उत्पीड़न की जानकारी मिले तो अपने संगठन के बारे में बताएं और पीड़िता को न्याय की देहरी तक ले जाएं ताकि वो अपना मनोबल न तोड़ पाए। उन्होंने कहा कि पीएम की मुहीम को हमारी सामाजिक संस्था ने जमीन पर उतारा है। कार्यक्रम में पूरे जिले से आई साै महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संगीता वर्मा, गीता सिंह,विनती,शशि,उषा,भावना राजपूत, मंजू मौर्य,बबली,तारा देवी,रौशनी,जगरानी, प्रियंका, विनीता मौर्य, मधु चौहान और रचना गंगवार आदि मौजूद रही।

ये भी पढ़ें – बरेली: अधिक दाम पर बिक रही थी बियर, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार