UEFA Champions League : मैनचेस्टर सिटी और रियाल मैड्रिड जीते, पीएसजी ने ड्रॉ खेला
जिनेवा। मैनचेस्टर सिटी और रियाल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की लेकिन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लियोनेल मेसी के गोल के बावजूद पहली बार ड्रॉ खेलना पड़ा। मेसी ने खूबसूरत गोल दागकर पीएसजी को बढ़त दिलाई थी। लेकिन, बेनफिका उसे आखिर में 1-1 से ड्रॉ पर रोकने …
जिनेवा। मैनचेस्टर सिटी और रियाल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की लेकिन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लियोनेल मेसी के गोल के बावजूद पहली बार ड्रॉ खेलना पड़ा। मेसी ने खूबसूरत गोल दागकर पीएसजी को बढ़त दिलाई थी। लेकिन, बेनफिका उसे आखिर में 1-1 से ड्रॉ पर रोकने में सफल रहा।
A perfect night under the lights! ✨
? 5-0 ⚫️ #ManCity pic.twitter.com/k1DXn8j8p4
— Manchester City (@ManCity) October 5, 2022
मेसी का चैंपियंस लीग में यह 127 वां गोल था। इस बीच सेविला ने बोरुसिया डॉर्टमुंड से 4-1 से हारने के बाद मैड्रिड के पूर्व कोच जुलेन लोपेटेगुई को बर्खास्त कर दिया। मैनचेस्टर सिटी ने इर्लिंग हालैंड के दो गोल की मदद से कोपेनहेगन को 5-0 से करारी शिकस्त दी। नार्वे के फॉरवर्ड हालैंड अभी तक चैंपियंस लीग के तीन मैचों में पांच गोल दाग चुके हैं।
? UNSTOPPABLE#UCL pic.twitter.com/OzZyf4JQYF
— Real Madrid C.F. ???? (@realmadriden) October 5, 2022
रियाल मैड्रिड ने शाख्तर डोनेट्स्क को 2-1 से हराया। उसकी तरफ से युवा ब्राजीलियाई फॉरवर्ड रोड्रिगो और विनीसियस जूनियर ने गोल किए। इस जीत से उसने ग्रुप एफ में पांच अंकों की बढ़त बना ली। अन्य मैचों में युवेंटस ने ग्रुप एच में मकाबी हैफा को 3-1 से हराया जबकि चेल्सी ने ग्रुप ई में एसी मिलान को 3-0 से पराजित किया।
ये भी पढ़ें : Australia vs West Indies : फॉर्म में लौटे एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर रोमांचक जीत
