बरेली: दोस्त से पैसे उधार लेना पड़ा महंगा, दोस्त ने दोस्त को पीटा, युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक के दोस्त ने अपने साथियों के साथ साजिश कर रामलीला मैदान में दशहरे के दौरान खाने पीने की बात को कह कर उसे बुला लिया फिर अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीटकर उसे घायल कर फरार हो गए। मौके पर …

बरेली,अमृत विचार। पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक के दोस्त ने अपने साथियों के साथ साजिश कर रामलीला मैदान में दशहरे के दौरान खाने पीने की बात को कह कर उसे बुला लिया फिर अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीटकर उसे घायल कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस  ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार साल की मासूम बच्ची की मौत

6 हजार रूपए लिया था उधार
थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अशरफ खा छावनी का रहने वाला 28 वर्षीय आकाश पुत्र सुभाष का सनी नाम के युवक से दोस्ती है। सनी ने कुछ समय पहले आकाश से 6 हजार रुपए उधार लिए थे। आकाश ने कुछ दिन पहले अपने रुपए वापस मांगे थे, लेकिन वह उधार लिए गए पैसे को वापस नहीं कर पाया था।

जानलेवा हमला कर दिया
बुधवार को सनी ने आकाश को अपने साथ रामलीला मैदान दशहरा मेले में घूमने की बात कहकर ले गया। सनी उसे अपने साथियों के साथ सुनसान जगह ले गया जहां उसने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दिया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें:-बरेली: युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

संबंधित समाचार