सुल्तानपुर: बारिश बनी आफत स्कूल, कॉलेज व थानों में भरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुलतानपुर। लगातार हुई मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्कूल, कॉलेज व थाना परिसर जलमग्न हो गए है। कच्चे मकान गिरने लगे हैं। डीएम ने गुरुवार को कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद करा दिए हैं। कूरेभार थाना क्षेत्र के कस्बे में भीषण बारिश ने थाना परिसर, विद्यालय समेत कई …

अमृत विचार, सुलतानपुर। लगातार हुई मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। स्कूल, कॉलेज व थाना परिसर जलमग्न हो गए है। कच्चे मकान गिरने लगे हैं। डीएम ने गुरुवार को कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद करा दिए हैं।

कूरेभार थाना क्षेत्र के कस्बे में भीषण बारिश ने थाना परिसर, विद्यालय समेत कई घरों को चपेट में लिया है। लोग रात भर अपने आशियाने से पानी निकालते नजर आए। अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर स्थित गुप्तारगंज बाज़ार के पास हाइवे पर पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाइवे को खाली कराया। वहीं, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली गांव में बरसात का पानी महजबी बेगम के आशियाने को अपना शिकार बना लिया। सलारपुर से मोतीगंज जाने वाली मार्ग बरसात के पानी का तेज बहाव नहीं रोक सकी और सड़क बह गई। कोडरी गांव जलमग्न हो गया। सैकड़ों की संख्या में परिषदीय विद्यालयों के परिसर जलमग्न है। स्कूल के कक्षों तक पानी घूस गया है।

बारिश से मेले में खलल, पूजा पंडाल बेरंग

जिले में विजयादशमी से शुरू होने वाला ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव पूर्णिमा तक चलता है। लगातार बारिश से पूजा पंडाल बचाने में समितियों के लोगों को भारी पड़ रहा है। बिजली विभाग ने समितियों में लगी लाइटिंग से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। सारे पंडालों को वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। माता रानी की प्रतिमाओं को प्लास्टिक से कवर किया जा रहा है। समितियों के लोग मेला दो दिन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… सुल्तानपुर: बारिश पर आस्था पड़ी भारी, पांडेयबाबा मेला में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म