थायराइड में सूजन आने के क्या हैं कारण? जानें इसे दूर करने के घरेलू उपाय

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आज के दौर में थायराइड के मामले काफी देखने को मिलते हैं। ये बीमारी ज्यादातर 30 की उम्र के बाद ही देखने को मिलती है। वहीं ये बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। बता दें ये एक ऐसी यह एक ऐसी समस्या है, जो थायराइड ग्लैंड में होती है। थायराइड …

आज के दौर में थायराइड के मामले काफी देखने को मिलते हैं। ये बीमारी ज्यादातर 30 की उम्र के बाद ही देखने को मिलती है। वहीं ये बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। बता दें ये एक ऐसी यह एक ऐसी समस्या है, जो थायराइड ग्लैंड में होती है। थायराइड ग्लैंड हमारी गर्दन के पिछले हिस्से में होती है और यह हमारे शरीर के मोटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। थायराइड की समस्या में सूजन भी आ जाती है। दरअसल, इस समस्या में सूजन अनियमित कोशिकाओं की वृद्धि का परिणाम होता है। आज हम आपको थायराइड और सूजन को कम करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज में किन चीजों का करें सेवन और किन चीजों का नहीं? फॉलो करें ये डाइट चार्ट

बता दें थायराइड की समस्या होने पर शुगर फ्री चीजों को इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, शुगर और प्रोसेस्ड फूड शरीर में सूजन पैदा करते हैं। इसके अलावा सूजन की वजह से एक अन्य थायराइड हार्मोन ट्राई आयोडोथायरोनिन का T4 भी धीमा हो जाता है। ऐसे में सूजन को दूर करने के लिए शुगर फ्री डाइट का सेवन करें।

वहीं थायराइड में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप बादाम का सेवन भी कर सकते हैं। दरअसल, बादाम में  मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो थायराइड ग्रंथि में होने वाली सूजन को कम करने में कारगर होती है। इसके साथ ही बादाम मिनरल्स और फाइबर से भी भरपूर होते हैं, जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद माने जाते हैं। बता दें थायराइड की समस्या को कम करने के लिए अलसी के बीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अलसी के बीजों में मैग्नीशियम और विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने में प्रभावी होते हैं। वहीं इसके सेवन के लिए आप सब्जी, रोस्टेड अलसी, पराठे, ड्रिंक्स आदि के रूप में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन 4 Cough Cold Syrup के इस्तेमाल को लेकर WHO की चेतावनी

 

संबंधित समाचार