सुल्तानपुर: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी ठोकर, चालक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। सवारियों के इंतजार में सड़क के किनारे खड़े ई रिक्शा में अनियंत्रित व तेज रफ्तार कार ने ठोकर मारते हुए आगे निकल गई। कार की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस के मदद से जिला अस्पताल भिजवाते हुए पुलिस को …

अमृत विचार, सुल्तानपुर। सवारियों के इंतजार में सड़क के किनारे खड़े ई रिक्शा में अनियंत्रित व तेज रफ्तार कार ने ठोकर मारते हुए आगे निकल गई। कार की ठोकर से ई-रिक्शा पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस के मदद से जिला अस्पताल भिजवाते हुए पुलिस को सूचित किया है।

गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र कासिम लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित गोसाईगंज बाजार में सड़क के किनारे ई रिक्शा में बैठकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी कादीपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित व तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में ठोकर मारते हुए आगे निकल गई।

कार की ठोकर से ई रिक्शा पलट गया, जिसकी चपेट में आने से ई रिक्शा चालक अब्दुल वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजार वासियों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल वाहिद को जिला अस्पताल भेजते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को बाजार वासियों ने आरोपित कार का नंबर उपलब्ध करा दिया है।

यह भी पढ़ें… मुरादाबाद: ‘अगर जनसंख्या कानून राष्ट्रहित में है तो बनना चाहिए, भागवत के बयान पर हंगामा क्यों ?’

संबंधित समाचार