फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ काशी में प्रदर्शन, बजरंगबली के अपमान पर भड़की भारतीय अवाम पार्टी
वाराणसी। बॉलीवुड की आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। नाराज भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लमही गेट पर फिल्म निर्देशक और कलाकारों का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि बॉलीवुड ने आदिपुरुष फिल्म बनाकर फिर से अभिव्यक्ति की आजादी और कला …
वाराणसी। बॉलीवुड की आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। नाराज भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लमही गेट पर फिल्म निर्देशक और कलाकारों का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि बॉलीवुड ने आदिपुरुष फिल्म बनाकर फिर से अभिव्यक्ति की आजादी और कला के नाम पर हिन्दू धर्म को अपमानित करने का काम किया है।
नजमा परवीन ने कहा कि भारत के सबसे बड़े आराध्य भगवान श्रीराम और हनुमानजी का गलत चित्र पेश कर बॉलीवुड ने घोर पाप और अक्षम्य अपराध किया है। यह कोई भारतीय कैसे बर्दाश्त कर सकता है कि बॉलीवुड भगवान श्रीराम और हनुमानजी का अपमान करे और हम चुप रहें। पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो पार्टी के कार्यकर्ता हर स्तर पर विरोध करेंगे और किसी कीमत पर फिल्म चलने नहीं देंगे। पार्टी ने सबसे अपील किया कि सब इस फिल्म का विरोध करें। इसके कलाकारों के अन्य फिल्मों का भी विरोध करें।
कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग किया कि धार्मिक विद्वेष फैलाने और भगवान का अपमान करने के आरोप में फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेताओं को कड़ी सजा मिले ताकि दोबारा कोई इस तरह के पाप करने का साहस न कर सके। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस फिल्म में पैसा आतंकवादी संगठनों का लगा है। माफिया दाऊद के टुकड़े पर पलने वाला बॉलीवुड पाकिस्तानी आईएसआई का मुखौटा है। इसलिये यह सब भारतीय संस्कृति को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। प्रदर्शन में राजीव कुमार गिरी, सूरज चौधरी, पूजा खोसला, पुनीत खोसला, नगीना, रीता, धनेसरा आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-संभल: आदिपुरुष पर विश्व हिंदू परिषद का बड़ा ऐलान, सिनेमा में नहीं चलने दी जाएगी फिल्म
