आजमगढ़: दो की फंदे पर लटकती मिली लाश, पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आजमगढ़। यूपी सरकार क्राइम पर लगाम लगाने की हर संभव कोशिश कर रही है बावजूद इसके अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली व जहानागंज थाना क्षेत्र में सनसनी मचाने वाला मामला सामने आया है। इलाके में युवती समेत दो की फंदे से लटकती लाश बरामद की गई है। कब्जे में …

अमृत विचार, आजमगढ़। यूपी सरकार क्राइम पर लगाम लगाने की हर संभव कोशिश कर रही है बावजूद इसके अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली व जहानागंज थाना क्षेत्र में सनसनी मचाने वाला मामला सामने आया है।

इलाके में युवती समेत दो की फंदे से लटकती लाश बरामद की गई है। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव की है। गांव निवासिनी चांदनी (20) पुत्री महावीर घर से निकली थी। देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन भी शुरू की। शाम चार बजे के लगभग घर से एक किमी दूरी पर चांदनी की लाश बेर के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली।

आसपास के लोगों की सूचना पर परिजनों के अलावा फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन भाइयों और पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। परिवार के लोगों की मानें तो बचपन में छत से गिर जाने के चलते उसका मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ गया था।

वहीं दूसरी घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के नित्यपुर गांव में हुई। गांव निवासिनी कविता (21) पत्नी रतन राम की लाश सोमवार को मड़ई की बल्ली के सहारे गमछे से लटकी मिली। सूचना पर मृतका के पिता बसंत राम निवासी धनारबाद पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका को अभी कोई संतान नहीं था।ॉ

यह भी पढ़ें… आजमगढ़: चार फरार बदमाशों पर रखा गया 25-25 हजार का इनाम

संबंधित समाचार