उन्नाव: ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिसकर्मी बिगड़ी हालत, मौत …शोक सलामी देकर दी गयी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में ड्यूटी से घर लौटे दीवान की हालत बिगड़ गई। बेटी उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। परिजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस विभाग के …

उन्नाव। उन्नाव में ड्यूटी से घर लौटे दीवान की हालत बिगड़ गई। बेटी उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। परिजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस विभाग के 1988 बैच के मुख्य आरक्षी रामदास दोहरे (56) उन्नाव के पुलिस लाइन में तैनात थे। दशहरा को लेकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस लाइन समेत अन्य कार्यालयों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। रामदास हसनगंज थाना क्षेत्र में ड्यूटी करने गए थे। वहां से ड्यूटी पूरी कर अपने कब्बा खेड़ा स्थित किराए के मकान में पहुंचे। जहां उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। बेटी दीक्षा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं आज पुलिस अधीक्षक उन्नाव, अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी नगर तथा पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा मुख्य आरक्षी रामदास के पार्थिव शरीर पर रीथ व पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी तथा सेरेमोनियल गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गयी । तत्पश्चात पार्थिव शरीर को राजकीय वाहन द्वारा परिजनों के साथ उनके निवास के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

संबंधित समाचार