International border पर BSF ने 940 ग्राम हेरोइन किया बरामद
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार को अमृतसर जिले के अंतर्गत रतनखुर्द गांव के पास पड़ने वाले इलाके से 940 ग्राम हेरोइन से भरी दो प्लास्टिक की बोतलें बरामद की। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय नियमित जांच में बीएसएफ के जवानों ने देखा कि रतनखुर्द गांव के …
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार को अमृतसर जिले के अंतर्गत रतनखुर्द गांव के पास पड़ने वाले इलाके से 940 ग्राम हेरोइन से भरी दो प्लास्टिक की बोतलें बरामद की। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय नियमित जांच में बीएसएफ के जवानों ने देखा कि रतनखुर्द गांव के पास पड़ने वाले इलाके में बॉर्डर फेंसिंग के आगे जीरो लाइन पर कुछ संदिग्ध सामान पड़ा है। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने मादक पदार्थों से भरी दो बोतलें हेरोइन की बरामद ही जिनका बजन 940 ग्राम है।
ये भी पढ़ें – सीबीआई के ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत 26 साइबर अपराधी गिरफ्तार, अधिकारियों ने दी जानकारी
