विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर उठ रहे हैं कई सवाल?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उज्जैन से कानपुर लाए जाने के दौरान एसटीएफ की वह गाड़ी पलट गई जिसमें दुबे भी मौजूद था। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना का फायदा उठाकर विकास दुबे ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश …

कानपुर, अमृत विचार। आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उज्जैन से कानपुर लाए जाने के दौरान एसटीएफ की वह गाड़ी पलट गई जिसमें दुबे भी मौजूद था। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना का फायदा उठाकर विकास दुबे ने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और मारा गया। हालांकि, पुलिस पर इस घटना पर कई सवाल भी उठ रहे हैं, जिनका अभी जवाब दिया जाना बाकी है।

सवाल.1
आखिर पहला सवाल यह है कि विकास दुबे को लेकर जो कार लेकर निकली थी वो सफारी थी। एसटीएफ ने उसे कब टीयूवी कार में शिफ्ट किया इसकी कोई खबर नहीं। एक्सीडेंट टीयूवी कार का हुआ जबकि ये कार उस फ्लीट मे थी ही नहीं।

सवाल.2 और दूसरा बड़ा सवाल यह है कि जब इतने बड़े अपराधी को पुलिस गाड़ी में ला रही थी तो उसके हाथ खुले  क्यों थे? क्या उसे हथकड़ी नहीं लगाई गई थी?

 

संबंधित समाचार