PET परीक्षा को लेकर वंशराज दुबे ने भाजपा पर बोला हमला, कहा केन्द्रों की दूरी बनेगी छात्रों के लिए मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने पीईटी परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण पर सवाल उठाते हुए भाजपा को घेरा है। उन्होंने सोमवार को अपने लखनऊ कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेस करते हुए कहा कि भाजपा चाहती ही नहीं है कि युवाओं को रोजगार मिले। उन्होने कहा कि इसी …

लखनऊ। आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने पीईटी परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण पर सवाल उठाते हुए भाजपा को घेरा है। उन्होंने सोमवार को अपने लखनऊ कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेस करते हुए कहा कि भाजपा चाहती ही नहीं है कि युवाओं को रोजगार मिले। उन्होने कहा कि इसी महीने की 15 तारीख से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की शुरुआत हो रही है लेकिन इसके लिए बनाये गये केन्द्रों की दूरी नजर अंदाज की गई है, इसके चलते परीक्षा के दौरान कई छात्र केन्द्र पर समय से नहीं पहुंचेंगे और उनकी परीक्षा छूट जायेगी। दुबे ने कहा कि पीईटी का एग्जाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तय किया है लेकिन उसके परीक्षा केंद्रों की दूरी देखकर विश्वास नहीं होता कि  सरकार युवाओं का भला भी चाहती है. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की दूरी बताती है कि परीक्षार्थियों के लिए कितनी मुश्किलें पैदा हो जाएंगी।

डेढ़ दर्जन नौकरियां निकाली
वंश राज दुबे ने कहा पिछले 5 वर्षों में यही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने केवल डेढ़ दर्जन नौकरियां निकाली और उनमें भी परीक्षार्थी कहीं कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं तो किसी को जॉइनिंग नहीं दी गई, इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। वंश राज दुबे ने कहा कि वहीं दूसरी ओर एक बार फिर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए बलिया के छात्र का परीक्षा केंद्र जौनपुर में डाला गया है इसी तरह गाजियाबाद के छात्र का परीक्षा केंद्र अंबेडकरनगर बना दिया गया है तो इस प्रकार परीक्षार्थी का सेंटर 700 से 1000 किलोमीटर तक रखा गया है उन्होंने कहा कि लगभग 3700000  युवाओं ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन भरा है।

शिक्षा माफिया और साल्वर गैंग का अड्डा बना यूपी
वंशराज दूबे ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश शिक्षा माफिया और सॉल्वर गैंग का मुख्य अड्डा बन गया है। राज्य सरकार ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब उत्तर प्रदेश से सॉल्वर गैंग उत्तराखंड तक भेजे जाते हैं। सॉल्वर गैंग वहां के पेपर सॉल्व करके आते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं को परेशान करना और झूठे आश्वासन देना बंद कर दें।

यह भी पढ़े:-बंगाल में आम आदमी पार्टी किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी: पार्टी नेता

संबंधित समाचार