लखनऊ: सीएम आवास पर हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक, तय हुआ ये प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की एक एहम बैठक अभी कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई। जिसमें गोला विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर रणनीति तय की गयी। बताते चलें कि लखीमपुर कि गोला विधानसभा सीट विधायक अरविन्द गिरी के निधन के चलते …

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की एक एहम बैठक अभी कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई। जिसमें गोला विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर रणनीति तय की गयी। बताते चलें कि लखीमपुर कि गोला विधानसभा सीट विधायक अरविन्द गिरी के निधन के चलते रिक्त है और यहां चुनाव संपन्न होने हैं।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आलावा महामंत्री संगठन धर्मपाल भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश से अधिक से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी जोरदार तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने बीते सोमवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में संगठन के नेताओं के साथ बैठक की थी ,जिसमें आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए थे।

ये भी पढ़ें –काशीपुर: एमएनए से लगाई ठेले नहीं हटाने को गुहार

संबंधित समाचार