AKTU ने जारी किया अतिरिक्त कैरीओवर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के विषम एवं सम सेमेस्टर की सात अक्टूबर से होने वाली अतिरिक्त कैरीओवर परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। छात्र इसे अपने लॉगइन से अपलोड कर सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने अतिरिक्त कैरीओवर के लिए परीक्षा फॉर्म नहीं …

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 के विषम एवं सम सेमेस्टर की सात अक्टूबर से होने वाली अतिरिक्त कैरीओवर परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। छात्र इसे अपने लॉगइन से अपलोड कर सकते हैं। वहीं जिन छात्रों ने अतिरिक्त कैरीओवर के लिए परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है वे परीक्षा से एक दिन पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर केंद्र अधीक्षक से अपनी अर्हता प्रमाणित कर परीक्षा शुल्क कर सकते हैं। तब उन्हें मैनुअल प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 27 केंद्र बनाये गये हैं।

संबंधित समाचार