बांदा: बाइक की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत
बांदा, अमृत विचार। जिला अस्पताल से काम निपटाने और छुट्टी लेने के बाद पैदल घर जा रहे स्वास्थ्य कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …
बांदा, अमृत विचार। जिला अस्पताल से काम निपटाने और छुट्टी लेने के बाद पैदल घर जा रहे स्वास्थ्य कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कंचन पुरवा मुहल्ला निवासी रामदीन (55) पुत्र शंकर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी था। वह बुधवार की सुबह अस्पताल ड्यूटी करने आया था। काम निपटाने के बाद वह अस्पताल से छुट्टी लेकर पैदल घर जा रहा था, तभी एसपी आवास के समीप सिविल लाइन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर आसपास के दुकानदार और स्वास्थ्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में रामदीन ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें-बांदा: राज्यमंत्री व सदर विधायक ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण
