सीतापुर: नमकीन फैक्ट्री की बॉयलर में लगी आग, झुलसा मजदूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर। नगर स्थित बाबा नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक बॉयलर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर काम कर रहा मजदूर झुलस गया। अफरातफरी के बीच उसे बचाकर जिला अस्पताल लाया गया। झुलसे मजदूर का इलाज अस्पताल में हो रहा है। नगर क्षेत्र स्थित मंडी चौकी क्षेत्र में बाबा नमकीन …

अमृत विचार, सीतापुर। नगर स्थित बाबा नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह अचानक बॉयलर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर काम कर रहा मजदूर झुलस गया। अफरातफरी के बीच उसे बचाकर जिला अस्पताल लाया गया। झुलसे मजदूर का इलाज अस्पताल में हो रहा है। नगर क्षेत्र स्थित मंडी चौकी क्षेत्र में बाबा नमकीन फैक्ट्री है। यहां रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह अचानक बॉयलर में आग लग गई।

आग की लपटों की चपेट में काम कर रहा श्रमिक पप्पू आ गया। ऐसे में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने पप्पू की जान बचाई, फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान मजदूर की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फैक्ट्री मालिक और कार्यरत कर्मियों से पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें:-इटावा: खाने बनाते समय सिलेंडर से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

संबंधित समाचार