मुलायम का हाल जानने मेदांता पहुंचे बृजेश पाठक, कहा- यूपी सरकार नेताजी की सेहत को लेकर चिंतित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्‍पताल में विशेषज्ञों की टीम मुलायम सिंह के इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मेदांता अस्पताल दोपहर 12 बजे के बाद मुलायम का हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा। इस बीच यूपी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्‍पताल में विशेषज्ञों की टीम मुलायम सिंह के इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मेदांता अस्पताल दोपहर 12 बजे के बाद मुलायम का हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा। इस बीच यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेदांता पहुंचकर मुलायम सिंह का हाल जाना।

उन्‍होंने कहा कि यूपी सरकार नेताजी की सेहत को लेकर चिंतित है। बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी सरकार हर मदद के लिए तैयार है। उन्होंने डॉक्‍टरों और परिवार के सदस्‍यों से बात की। विश्‍वास जताया कि बहुत जल्‍द मुलायम सिंह यादव स्‍वस्‍थ होंगे। मुलायम सिंह पांच दिन से आईसीयू में ही भर्ती हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में ही मौजूद हैं। मुलायम सिंह को जीवन रक्षक दवाइयां दी जा रही हैं।  उन्‍हें आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद से सपा कार्यकर्ता लगातार अस्पताल आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे नेताजी के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। सपा संरक्षक की तबियत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:-बलिया: एक मंच पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और ओम प्रकाश का दिखना बना चर्चा का विषय

संबंधित समाचार