अयोध्या: नहर में मिला युवती का शव, कमर में दुपट्टे से बंधी थी माता की मूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शारदा सहायक बड़ी नहर कुतुबपुर से शुक्रवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह बैराज में फंसा हुआ एक युवती का शव देखा। उन्होंने बताया …

पूराबाजार, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शारदा सहायक बड़ी नहर कुतुबपुर से शुक्रवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह बैराज में फंसा हुआ एक युवती का शव देखा।

उन्होंने बताया कि युवती की पहचान खुशबु पुत्री गंगाराम निवासी खिरौली के रूप में हुई है। पिता की ओर से पांच अक्टूबर को रौनाही थाने में युवती के दुर्गा पूजा देखने के दौरान लापता हो जाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव के कमर में दुपट्टे के सहारे माता जी की छोटी मूर्ति और चुनरी बंधी पाई गई है। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को सूचना दे दी गई है, हर पहलू की जांच की जा रही है। इस संबंध में रौनाही थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-औरैया: बाजरे के खेत में संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन