श्रावस्ती: बाढ़ में नाव पलटने से राहत सामग्री बांटने गए लेखपाल लापता, साथियों ने तैरकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती/लखनऊ। यूपी के श्रावस्ती में लगातार हो रही बारिश के कारण बड़ी घटना हुई है। अशरफ नगर में फंसे ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटने गए लेखपाल चंद्रभूषण तिवारी बाढ़ में नाव पलटने के बाद लापता हो गए हैं। नाव में पंचायत सहायक रोजगार सेवक सहित अन्य लोग भी सवार थे। इन लोगों ने किसी तरह …

श्रावस्ती/लखनऊ। यूपी के श्रावस्ती में लगातार हो रही बारिश के कारण बड़ी घटना हुई है। अशरफ नगर में फंसे ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटने गए लेखपाल चंद्रभूषण तिवारी बाढ़ में नाव पलटने के बाद लापता हो गए हैं। नाव में पंचायत सहायक रोजगार सेवक सहित अन्य लोग भी सवार थे। इन लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी नेहा प्रकाश भी घटनास्थल पहुंची है। जिलाधिकारी के निर्देश पर NDRF,SDRF लगातार रेस्क्यू चला रही लेकिन 20 घंटे बाद भी लापता लेखपाल का सुराग नहीं लगा पाया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने किसान से ली रिश्वत, निलंबित

संबंधित समाचार