रायबरेली: एक साथ तीन घरों में नकब लगाकर दस लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चोरों ने एक ही रात में एक गांव के तीन घरों में नकब लगाकर लाखों का माल पार कर दिया है। रात में आहट सुनकर घर के लोग उठे तो उन्हे घटना की जानकारी हुई है। तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के …

रायबरेली। चोरों ने एक ही रात में एक गांव के तीन घरों में नकब लगाकर लाखों का माल पार कर दिया है। रात में आहट सुनकर घर के लोग उठे तो उन्हे घटना की जानकारी हुई है। तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया चौकी स्थित जौदहा ग्राम सभा का है।

जहां पर पूरे ठकुराइन गांव में एक साथ तीन पक्के घरों में चोरों ने सेंध काटकर तीनों घरों से लगभग 10 लाख रुपए के नगदी व जेवरात पार कर दिए।जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। गांव की निवासिनी पियारा देवी पत्नी इंद्रपाल, श्रीमती पत्नी कमलेश, व सोनी सरोज पत्नी तुलसीराम ने बताया कि हम तीनों का मकान एक साथ मिला हुआ है। रात में बरसात हो रही थी। हम सब अपने घर के सामने बरामदे में बाहर सो रहे थे। तभी रात के लगभग दो बजे कुछ खटपटाहट की आवाज आई।

जब अंदर जाकर देखा तो घर के पीछे धान की की खेत की तरफ से दीवार काटकर अज्ञात चोरों ने जेवरात नगदी व कपड़े आलमारी तथा बक्से तोड़कर उसमें रखा सामान उठा ले गए। शोर मचाने पर पता चला कि हम तीनों के घरों में चोरों ने उसी प्रक्रिया में दीवाल काटकर चोरी कर लिए तीनों घरों से हुई चोरी की कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना-स्थल की हर पहलू से जांच की है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पांच दिन पूर्व घर से चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार