Lionel Messi Retirement : लियोनल मेसी ने किया संन्यास का ऐलान, कतर में खेलेंगे आखिरी FIFA वर्ल्ड कप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। मेसी ने कहा है कि कतर 2022 में खेले जाने वाला विश्वकप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। मेसी फीफा वर्ल्ड कप-2022 के बाद फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। 35 साल के फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक इंटरव्यू के …

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। मेसी ने कहा है कि कतर 2022 में खेले जाने वाला विश्वकप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा। मेसी फीफा वर्ल्ड कप-2022 के बाद फुटबॉल को अलविदा कह देंगे।

35 साल के फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- ‘कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के बाद मैं इस खेल से संन्यास ले लूंगा। मैंने पहले ही फैसला ले लिया है और टीम को इसकी जानकारी भी दे दी है, यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा।’ मेसी का यह पांचवा फीफा वर्ल्ड कप होगा।

‘फीफा विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहां हूं’
मेसी ने कहा, ‘मैं कतर में होने वाले फीफा विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहां हूं। हालांकि इसे लेकर मैं थोड़ परेशान भी हूं कि क्या होगा। मेरा आखिरी विश्व कप है यह कैसा होगा। मैं चाहता हूं कि सब कुछ अच्छा हो।’

2005 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था
मेसी 5वां वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। उन्होंने 2005 में अर्जेंटीना की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे 164 मैचों में 90 गोल कर चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के 19 मुकाबलों में छह गोल दागे हैं। ओवरऑल करियर की बात करें तो मेसी ने 781 गोल दागे हैं। वे दुनिया की टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद शमी ने दी ‘प्यार’ न करने की सलाह, यूजर्स बोले- ‘जल्दी फील्ड पर आ जाओ’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव