‘हिंदू देवताओं का बहिष्कार’ शपथ पर घिरे केजरीवाल के मंत्री, BJP हमलावर, गौतम ने दी सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल होने पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। एक वायरल वीडियो में आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने कई हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ …

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल होने पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। एक वायरल वीडियो में आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने कई हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी। इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह दंगा कराने की कोशिश है। यह अरविंद केजरीवाल का क्रूर चेहरा है और अगर ऐसा नहीं है तो वे अपने मंत्री को 24 घंटे में निलंबित करें। अगर वे ऐसा नहीं करते तो यह उनका ही बयान माना जाएगा। हम उनकी पुलिस में शिकायत करने जा रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के मंत्री ने हिंदुओं के इष्ट देवताओं का अपमान किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी राजेंद्र पाल गौतम से नाराज हैं।

वहीं, दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा देश द्रोही है। अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक़्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करें। भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आजादी देता है। भाजपा की ज़मीन खिसक रही है और वह आम आदमी पार्टी से डरती है। इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि 1956 से आजतक देश और दुनिया में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली जाती है। हर साल ये कार्यक्रम आयोजित होता है. नागपुर में जहां बाबा साहेब अम्बेडकर ने दीक्षा ली थी, वहां हर साल 15 से 20 लाख लोग इकट्ठे होते हैं. गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, बिहार में कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने ज़ब दीक्षा ली थी तो उन्होंने 22 प्रतिज्ञा ली थी। किसी की आस्था या धर्म को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं है. प्रतिज्ञाओं का एक ही मकसद है कि भारत मजबूत हो और जातिवाद मुक्त भारत बने। भारत में दलितों के साथ उत्पीड़न बढ़ गया, इसलिए आज ये दीक्षा का चलन बढ़ गया है।

दरअसल दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए. जिसमें हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई। उस समय मंच पर राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे और वो भी शपथ ले रहे थे। इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिहादी तुष्टीकरण व ईसाई मिशनरियों के संरक्षण के साथ अब आप सरकार दिल्ली में धर्मांतरण के सार्वजनिक अड्डे भी चलाने लगी? दिल्ली के मंत्री स्वयं हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ दिला रहे हैं। राजनीति का निकृष्टम हिंदू द्रोही चेहरा और क्या होगा!! कठोरतम कार्यवाही जरूरी है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली शराब नीति घोटाला: ED ने दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब में 35 जगहों पर छापेमारी की

 

संबंधित समाचार