हिजाब विरोध के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा सामाजिक मुद्दों और कुरीतियों पर बेबाक अपनी टिप्पणी देती हैं। इस बार वह इरान में चल रहे हिजाब विरोध को लेकर समर्थन दिखाया है। प्रियंका ने हिजाब का विरोध कर रही महिलाओं के सपोर्ट में बोला है। उन्होंने कहा कि मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं। …

बॉलीवुड एक्ट्रेस व पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा सामाजिक मुद्दों और कुरीतियों पर बेबाक अपनी टिप्पणी देती हैं। इस बार वह इरान में चल रहे हिजाब विरोध को लेकर समर्थन दिखाया है। प्रियंका ने हिजाब का विरोध कर रही महिलाओं के सपोर्ट में बोला है। उन्होंने कहा कि मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: पहले वीकेंड वार पर मान्या और स्रिजिता की फाइट, कैसे करेंगे रिएक्ट सलमान खान?

समर्थन में उतरी प्रियंका
इरान और दुनिया भर में महिलाएं हिजाब को लेकर अपनी आवाज उठा रही हैं। विरोध में वे सार्वजनिरूप से बाल काट रही हैं। महसा अमिनी के लिए दुनिया भर की महिलांए विरोध कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि जबरदस्ती की चुप्पी के बाद जो आवाजें उठती हैं, वो ज्वालामुखी की तरह फूटती हैं! और वो दबेगी नहीं।

पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती देना आसान काम नहीं
प्रियंका यही नहीं रूकीं उन्होंने आगे लिखा कि मैं आपके साहस की तारीफ करती हूं। पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती देना और अपने अधिकारों के लिए लड़ना, अपनी जान जोखिम डालना आसान नहीं, लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं, चाहे इसकी कीमत कुछ भी हो।

प्रियंका वेतन की असामनता पर भी उठाईं थे सवाल
प्रियंका चोपड़ा की कद किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वह किसी भी सामाजिक मुद्दों पर प्रश्न उठाने से पीछे नहीं हटतीं। उन्होंने हाल ही में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साक्षात्कार में भी उन्होंने मर्दों और महिलाओं के वेतन की असमानता को लेकर उन्होंने सवाल किया था और उस पर सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें:-आज ही रिलीज हुई Arun Bali की फिल्म ‘GoodBye’, और कह गए दुनिया को अलविदा

 

संबंधित समाचार