मुरादाबाद : डीएम ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने इसके रखरखाव आदि की जानकारी ली। कहा कि ईवीएम व वीवीपैट के रखरखाव में चूक नहीं होनी चाहिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में नयी तहसील …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने इसके रखरखाव आदि की जानकारी ली। कहा कि ईवीएम व वीवीपैट के रखरखाव में चूक नहीं होनी चाहिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में नयी तहसील परिसर सोनकपुर में निरीक्षण में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रखे गए ईवीएम की निगरानी के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कहा कि परिसर की सुरक्षा की नियमित मानीटरिंग होती है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह सहित कई अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद गोदाम को सील किया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : यात्रियों को राहत, रेलवे ने किया 35 और स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

संबंधित समाचार