कानपुर निकाय चुनाव: सपा से सतीश निगम की चर्चा जोरों पर, तीनों विधायकों और संगठन की बने पसंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नवंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। समाजवादी पार्टी ने 17 नगर निगम में मेयर और वार्डों के चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर तानाबाना लगभग तैयार कर लिया है। कानपुर की सीट पर सतीश निगम सपा की टिकट पर मेयर के प्रत्याशी हो सकते …

कानपुर। नवंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। समाजवादी पार्टी ने 17 नगर निगम में मेयर और वार्डों के चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर तानाबाना लगभग तैयार कर लिया है। कानपुर की सीट पर सतीश निगम सपा की टिकट पर मेयर के प्रत्याशी हो सकते हैं। निगम पार्टी के कानपुर में तीनों विधायकों और संगठन की पसंद बताए जाते हैं। यूं तो दूसरे नाम भी चर्चा में हैं पर आमराय सतीश निगम पर बन सकती है।

सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी भी उन्हें उपयुक्त लोकप्रिय नेता बताते हुए कहते हैं कानपुर यदि सामान्य सीट रही तो निगम क्या बुरे हैं? विधायक बताते हैं कि वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र मोहन अग्रवाल के निवास पर मेयर प्रत्याशी को लेकर संभावित चेहरों पर हुई चर्चा में सतीश निगम का सर्वोपरि था। आरक्षण को आगे रखकर अन्य नामों पर भी चर्चा हुई थी।

समाजवादी पार्टी में भले ही जिला संगठन भंग हो पर वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर नेता सक्रिय हैं। निकाय चुनाव से पहले सपा का नया जिला संगठन घोषित होने की संभावना जतायी जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव मं मुस्लिम वोटों के सपा के प्रति रुझान से पार्टी उत्साहित है।

नेताओं को लगता है कि सपा कानपुर में न केवल मेयर बल्कि अधिकतर वार्डों में पार्षदी के चुनाव में भाजपा को टक्कर दे सकती है। विधायक अमिताभ वाजपेयी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकायों के चुनाव होंगे। राज्य में 17 नगर निगमों में मेयर को लेकर कई ऐसी सीटें हैं जहां पर सपा प्रभावी ढंग से लड़ सकती है।

हालांकि कई निकायों के गठन व सीमा विस्तार के कारण हो सकता है कि चुनाव एक माह टल जाएं पर राजनीतिक दल भाजपा के झांसे में नहीं आने वाले। इनकी तैयारियां दिसंबर में चुनाव की संभावना को लेकर की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव कराने के लिए डेढ़ माह यानी 45 दिन चाहिए होते हैं। विशेष स्थितियां हों तो बात दीगर।

कानपुर की आर्यनगर सीट से दूसरी बार सपा की टिकट पर चुने गए विधायक अमिताभ वाजपेयी कहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है। चुनाव चाहे जब हों पर कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। सपा मे राजाराम पाल, नसीरुद्दीन एडवोकेट, ओम प्रकाश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता मोनू भी मेयर पद के लिए पार्टी के उपयुक्त प्रत्याशी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-सपा संरक्षक की हालत स्थिर, सलामती के लिए हवन यज्ञ जारी

संबंधित समाचार