मध्य प्रदेश में ‘फील्ड फायरिंग’ अभ्यास में थल सेना के दो कर्मियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बबीना में ‘फील्ड फायरिंग’ अभ्यास के दौरान एक टैंक का बैरल फट जाने के कारण थल सेना के दो जवानों की मृत्यु हो गई। इस घटना में एक जवान के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टी-90 टैंक का बैरल फटने …

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बबीना में ‘फील्ड फायरिंग’ अभ्यास के दौरान एक टैंक का बैरल फट जाने के कारण थल सेना के दो जवानों की मृत्यु हो गई। इस घटना में एक जवान के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टी-90 टैंक का बैरल फटने से तीन जवान घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: SC का 17 और ST का 7 फीसदी आरक्षण करने का आदेश पारित, सर्वदलीय बैठक में एकमत से निर्णय

एक अधिकारी ने बताया, ‘ छह अक्टूबर को बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में वार्षिक गोलीबारी के दौरान, एक टैंक का बैरल फट गया। तीन कर्मियों का एक दल उस टैंक का संचालन कर रहा था। तीनों सदस्यों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उन्हें बबीना के सैन्य अस्पताल ले जाया गया।’ उन्होंने बताया,  दुर्भाग्यवश कमांडर और गनर की जलने के कारण मौत हो गई। चालक का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।’’ थल सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Nobel Prize 2022 : बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की और दो संगठनों को मिला नोबेल पीस प्राइज

संबंधित समाचार