रायबरेली: शिवगढ़ के चार दिवसीय मेले में हुआ रावण वध, उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा स्थित प्रसिद्ध भैसेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में इस समय चार दिवसीय दशहरा मेला चल रहा है। जिसमे रोज रामलीला का मंचन होता है। शुक्रवार को रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी। शुक्रवार को आयोजित रामलीला में कुम्भकरण, …

रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा स्थित प्रसिद्ध भैसेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में इस समय चार दिवसीय दशहरा मेला चल रहा है। जिसमे रोज रामलीला का मंचन होता है। शुक्रवार को रामलीला में रावण वध का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी।

शुक्रवार को आयोजित रामलीला में कुम्भकरण, मेघनाथ और रावण वध किया गया।जिसे देखने के लिए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रावण वध होते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसका आयोजन ग्राम प्रधान ललिता यादव की अध्यक्षता में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया।

प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक बारिश होने के कारण पहले दिन ठीक तरह से मेला नही लग सका था। इस मेले में चौथे दिन शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रायबरेली के साथ ही दिल्ली, बाराबंकी , अमेठी , सुल्तानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़ आदि जनपदों के नामी-गिरामी पहलवान भाग लेंगे।

इस मौके पर रायपुर नेरुवा प्रधान रतीपाल रावत, थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद, निरीक्षक यशवन्त यादव, उप निरीक्षक संतोष यादव, अरविंद सिंह, गंगा शरण ,संतशरण, प्रदीप रामू ,मुकेश, संदीप यादव, राम मिलन यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: रावण वध के साथ रामलीला का समापन, धूं-धूं कर जल उठा लंकेश का पुतला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव