आईसीसी और बीसीसीआई ने सुनील गावस्कर को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर आज 71 साल के हो चुके हैं। आज हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। ऐसे में आईसीसी और बीसीसीआई ने भी लिटिल मास्टर को जन्मदिन की बधाई दी है। आईसीसी ने ट्वीट कर लिखा है कि टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले …
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर आज 71 साल के हो चुके हैं। आज हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। ऐसे में आईसीसी और बीसीसीआई ने भी लिटिल मास्टर को जन्मदिन की बधाई दी है।
आईसीसी ने ट्वीट कर लिखा है कि टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज, 3 बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज 2005 तक उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक थे। टेस्ट में 100 कैच लपकने वाले पहले भारतीय फील्डर, महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर को सालगिरह की मुबारक बाद।’
? First batsman to score 10,000 Test runs
? First batsman to score centuries in both innings of a Test thrice
? Held the record for most number of Test tons until 2005
? First India fielder to claim 100 Test catchesHappy birthday to legendary cricketer Sunil Gavaskar ? pic.twitter.com/eyMqeSf54n
— ICC (@ICC) July 10, 2020
बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा है ‘टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज, डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (774) बनाने वाले क्रिकेटर, टीम इंडिया के पूव कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को जन्मदिन की बधा।
? World Cup winner ?
? First batsman to score 10,000 Test runs ?
? Most number of runs in debut Test series – 7⃣7⃣4⃣ ?Happy Birthday to the former #TeamIndia captain and batting legend, Sunil Gavaskar! ? pic.twitter.com/CW7ZYLX4aa
— BCCI (@BCCI) July 10, 2020
बता दें कि सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम बल्लेबाज और ओपनर्स में गिने जाते हैं, उन्होंने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले हैं, और 34 शतकों की मदद से 10,122 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी का औसत 51.12 रहा था। इस लिटिल मास्टर ने 108 में 35.13 की औसत से 3,092 रन बनाए है, जिसमें एक शतक और 27 अर्धशतक शामिल थे।
