मुरादाबाद: पीएमएस स्कूल में हुआ कार्यशाला का आयोजन, छात्राओं को सिखाए सुरक्षा एवं स्वावलंबन के गुर
मुरादाबाद, अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से पीएमएस स्कूल में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को महिला शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि रिचा अग्रवाल ने की। संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि संस्था सी रॉक थीम पर कार्यक्रम कर रही है। इसमें शहर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से पीएमएस स्कूल में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को महिला शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि रिचा अग्रवाल ने की। संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि संस्था सी रॉक थीम पर कार्यक्रम कर रही है। इसमें शहर की 10,000 लड़कियों एवं महिलाओं को जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में चार सेशन रखे गए, जिसमें उद्यमिता पर कुलदीप सिंह, स्ट्रेस मैनेजमेंट पर विभा अरोड़ा, सेल्फ ग्रुमिंग पर कोमल गांधी एवं एंटी रोमियो स्क्वायड से इंस्पेक्टर ज्योति ने महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। संचालन हेमा सिंह ने किया एवं कार्यक्रम की संयोजिका उर्वशी सिंह रहीं। पीएमएस स्कूल के प्रधानाचार्य मैथ्यू ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़ें:- भारत जिम्मेदारी और परिपक्वता से ऊर्जा संकट से निपटा : हरदीप सिंह पुरी
