बहराइच: एसडीओ की पिटाई से बिफरे कर्मी, किया प्रदर्शन
बहराइच, अमृत विचार। विशेश्वरगंज में अवर अभियंता से बवाल और एसडीओ की पिटाई से विद्युत कर्मचारी मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को सभी ने जिला अस्पताल स्थित कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि अगर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी न की गई तो सभी 10 अक्टूबर से जिले भर में आंदोलन करेंगे। …
बहराइच, अमृत विचार। विशेश्वरगंज में अवर अभियंता से बवाल और एसडीओ की पिटाई से विद्युत कर्मचारी मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को सभी ने जिला अस्पताल स्थित कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि अगर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी न की गई तो सभी 10 अक्टूबर से जिले भर में आंदोलन करेंगे। सभी कार्य बहिष्कार कर देंगे।
जिले के विशेश्वरगंज में अवर अभियंता के साथ छह अक्टूबर को अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इसके बाद एसडीओ को बुलाकर पीटा गया। जिसमें एसडीओ घायल हो गए थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की थी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में सभी ने शुक्रवार को अस्पताल चौराहा स्थित कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कन्छर निवासी आनंद पाण्डेय पुत्र नानमून और संतोष पुत्र कौशल किशोर क़ी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं कर रही है। अगर 10 अक्टूबर तक गिरफ्तारी न हुई तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस क़ी रहेगी। साथ ही सभी कर्मचारी 10 अक्टूबर से जिले भर में कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। जिसमें अवर अभियंता, उप संभागीय अधिकारी के आलावा अन्य बिजली कर्मी शामिल होंगे। धरने के बाद सभी ने एसपी को ज्ञापन दिया। इस दौरान बिजली कर्मी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें-रानीखेत: कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक का फूंका पुतला, पहाड़ के शांत माहौल को खराब करने का आरोप
