हरदोई: सांसद ने किया एजेंडा बैठक में प्रतिभाग बोले- और तेज होगी विकास की रफ्तार
हरदोई, अमृत विचार। सुरसा ब्लाक मुख्यालय पर हुई एजेंडा बैठक में शामिल हुए सांसद जयप्रकाश रावत ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि जो भी विकास के काम छूट गए थे, उन्हें बहुत जल्द पूरा कराया जाएगा। सांसद ने माना कि कोरोना के दौरान बहुत से काम अधूरे रह गए थे। उन्हें भी पूरा कराया …
हरदोई, अमृत विचार। सुरसा ब्लाक मुख्यालय पर हुई एजेंडा बैठक में शामिल हुए सांसद जयप्रकाश रावत ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि जो भी विकास के काम छूट गए थे, उन्हें बहुत जल्द पूरा कराया जाएगा। सांसद ने माना कि कोरोना के दौरान बहुत से काम अधूरे रह गए थे। उन्हें भी पूरा कराया जाएगा। उन्होंने पूरे इत्मिनान के साथ कहा कि सुरसा ब्लाक में विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान सांसद का ज़ोरदार स्वागत किया गया।
ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को हुई एजेंडा बैठक के मुख्य अतिथि रहे सांसद जय प्रकाश रावत को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्र और बीडीओ डा. रामप्रकाश ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। सांसद श्री रावत ने ग्राम पंचायत जन-प्रतिनिधियों के बीच कहा कि कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित हुए। लेकिन जल्द ही उन विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। सुरसा ब्लाक में छूटे पड़े विकास के काम उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।
एजेंडा बैठक के तहत ही सुरसा ब्लाक में विकास के कामों को और रफ्तार दी जायेगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धंनजय मिश्र ने कहा की सुरसा ब्लाक विकास के सभी पहलुओं पर ज़िले में प्रथम रहा है। जिसके लिए वह हमेशा से ही प्रयासरत रहे हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि अधिकारी हों या कर्मचारी, विकास कार्यों में की गई लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र वर्मा को उत्कृष्ट कार्यौं के लिए सांसद ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिह भिरिया,ज्ञानू द्विवेदी प्रधान कमरौली,प्रधान सहुतेरा राजबहादुर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बहराइच: एसडीओ की पिटाई से बिफरे कर्मी, किया प्रदर्शन
