अयोध्या: जनसुविधाओं की हकीकत जानने निकले मंडलायुक्त को मिली खामियां तो लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनसुविधाओं की हक़ीक़त परखने के लिए शनिवार को औचक निरीक्षण पर निकले मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने बस अड्डा, राजकीय शहीद उद्यान, फतेहगंज चौराहा व जिला महिला अस्पताल का हाल देखा। निरीक्षण में मिली खामियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त सबसे पहले सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर पहुंचे और मुख्य …

अयोध्या। जनसुविधाओं की हक़ीक़त परखने के लिए शनिवार को औचक निरीक्षण पर निकले मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने बस अड्डा, राजकीय शहीद उद्यान, फतेहगंज चौराहा व जिला महिला अस्पताल का हाल देखा। निरीक्षण में मिली खामियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंडलायुक्त सबसे पहले सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर पहुंचे और मुख्य मार्ग पर खड़ी बसों व निजी सवारी वाहनों को देखकर बिफर पड़े। उन्होंने तत्कात एआरएम को मुख्यं मार्ग से इन्हें हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में रोड पर बस न खड़ी हो इस पर रोक लगाने की बात कही।

उन्होंने राजकीय शहीद उद्यान में साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया। फतेहगंज चैराहे पर खड़े व बड़े वाहनों को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहर में छोटे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाए ताकि आम जनमानस को सहूलियत मिल सके।

महिला अस्पताल में खाने को लेकर फिर मिली शिकायत
शहर भ्रमण के बाद मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त के पहुंचने पर तीमारदारों ने एक बार फिर खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की। जिस पर भड़के मंडलायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को खाने की गुणवत्ता में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी और भविष्य में दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

मंडलायुक्त के निरीक्षण में जिला महिला अस्पताल में हर जगह खामियां ही खामियां नजर आईं। औषधि कक्ष के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन, पानी की समुचित व्यवस्था न होने पर मिली शिकायत, कोरोना जांच केंद्र पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर भी उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहें यदि लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर उपद्रव: हाजी वसी की अपील मंडलायुक्त ने की खारिज, चारों संपत्तियां सील रहेंगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका