पंजाब के बटाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बटाला। पंजाब में बटाला के नजदीक गांव कोटला बोझा में पंजाब पुलिस के जवानों और गैंगस्टरों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने गुरदासपुर जिले के बटाला के पास स्थित एक गांव से गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कोटला बोझा गांव …

बटाला। पंजाब में बटाला के नजदीक गांव कोटला बोझा में पंजाब पुलिस के जवानों और गैंगस्टरों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस ने गुरदासपुर जिले के बटाला के पास स्थित एक गांव से गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कोटला बोझा गांव गई थी जहां बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सतिंदर सिंह (एसएसपी, बटाला, पंजाब) ने कहा कि गैंगस्टर रंजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके पास से 2 पिस्तौल बरामद हुई है। उसने पुलिस पर 25-30 राउंड फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी करीब 30-40 राउंड फायरिंग की। इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : पंजाब पुलिस में 2500 पद जल्द भरे जायेंगे: भगवंत मान

संबंधित समाचार