उप्र: बिल्डरों से साठगांठ मामले में एनपीसीएल फंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। निजी कंपनी नोएडा पावर कंपनी लि.(एनपीसीएल) पर बिल्डरों से साठगांठ किए जाने के मामले में विद्युत नियामक आयोग ने कंपनी के वाइस चेयरमैन आपरेशन को नोटिस भेजकर रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि उ.प्र. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने वार्षिक राजस्व आवश्यक्ता पर सुनवाई के दौरान नियामक आयोग में एनपीसीएल पर बिल्डरों से …

लखनऊ। निजी कंपनी नोएडा पावर कंपनी लि.(एनपीसीएल) पर बिल्डरों से साठगांठ किए जाने के मामले में विद्युत नियामक आयोग ने कंपनी के वाइस चेयरमैन आपरेशन को नोटिस भेजकर रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि उ.प्र. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने वार्षिक राजस्व आवश्यक्ता पर सुनवाई के दौरान नियामक आयोग में एनपीसीएल पर बिल्डरों से साठगांठ का आरोप लगाया था।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग को बताया था कि एनपीसीएल बिल्डरों से साठगांठ कर अनेको मल्टीस्टोरी काम्पलेक्सों में कमभार का ट्रांसफार्मर लगवाया। मानक के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराए बिना सिंगल प्वाइंट कनेक्शन दिया गया। बिल्डरों ने बड़े पैमाने पर कनेक्शन बांटे और फिक्स चार्ज वसूला। जिसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। परिषद के इन आरोपों को आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग 14 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगा।

संबंधित समाचार