लखनऊ: दीवार गिरने से चार बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आशियाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रमाबाई आंबेडकर स्थल के पास बारिश के चलते एक दीवार गिर गयी। जिसमें दबकर चार बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिहाइशी इलाके में बनी ये …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आशियाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रमाबाई आंबेडकर स्थल के पास बारिश के चलते एक दीवार गिर गयी। जिसमें दबकर चार बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिहाइशी इलाके में बनी ये दीवार कई दिन से हो रही बारिश के चलते आज भर-भरकर गिर गयी। इसकी चपेट में वहीँ खेल रहे चार बच्चे आ गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-Video: 10वीं-12वीं टॉपर्स को हेलिकॉप्टर की सैर कराने वाला देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़, छात्रों ने बयां किया अनुभव

संबंधित समाचार