बहराइच: क्षतिग्रस्त पुल का डीएम औऱ एसपी ने लिया जायजा, ठीक करने दिए निर्देश
बहराइच, अमृत विचार। रायबोझा में क्षतिग्रस्त हुए छोटी पुल का शनिवार दोपहर में डीएम औऱ एसपी ने जायजा लिया। उन्होंने अस्थाई वैकल्पिक मार्ग के साथ पुल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। जिले के राय बोझा में बस्ती बरेली हाइवे पर पुलिया स्थित है। इस पुलिया …
बहराइच, अमृत विचार। रायबोझा में क्षतिग्रस्त हुए छोटी पुल का शनिवार दोपहर में डीएम औऱ एसपी ने जायजा लिया। उन्होंने अस्थाई वैकल्पिक मार्ग के साथ पुल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया।
जिले के राय बोझा में बस्ती बरेली हाइवे पर पुलिया स्थित है। इस पुलिया का हिस्सा शनिवार सुबह पांच बजे के आसपास धंस गया था। जिससे आवागमन बंद है। लोगों को काफ़ी दिक्कत हो रही है। जानकारी मिलने पर दोपहर में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
लोक निर्माण विभाग को तेज़ी से कार्य करने के निर्देश दिए, उन्होने कहा कि फिलहाल अस्थाई वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त किया जाए जिससे छोटे चार पहिया वाहन और रोडवेज बस निकल सकें। इसके बाद डीएम ने गोपिया और मिहिपुरवा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-मैं कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं, एकाधिकार के खिलाफ हूं: राहुल गांधी
