World Post Day : नौ से 13 अक्टूबर तक मनेगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। डाक विभाग की सेवाओं को जनोपयोगी और लोकप्रिय बनाने के लिए नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के आयोजन में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें नौ से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनेगा। इसमें डाक सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाक मंडल वीर सिंह का कहना है …

मुरादाबाद,अमृत विचार। डाक विभाग की सेवाओं को जनोपयोगी और लोकप्रिय बनाने के लिए नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के आयोजन में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें नौ से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनेगा। इसमें डाक सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

प्रवर अधीक्षक डाक मंडल वीर सिंह का कहना है कि देश के सबसे पुराने विभागों में से एक डाक विभाग है। यह सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा संगठन है जो न केवल देश के भीतर बल्कि देश की सीमाओं से बाहर अन्य देशों तक पहुंचने में भी मददगार है। नौ अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस’ मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम ‘पोस्ट फॉर प्लेनेट’ है। नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 10 को वित्तीय सशक्तिकरण दिवस पर विशेष शिविर में खाते भी खोले जाएंगे। 11 को आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में फिलेटली दिवस, 12 को मेल एवं पार्सल दिवस और आखिरी दिन 13 अक्टूबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाएगा।

इसलिए मनाया जाता है विश्व डाक दिवस

प्रवर अधीक्षक डाक ने बताया कि विश्व डाक दिवस का उद्देश्य विश्व भर में लोगों के दैनिक जीवन, व्यापार और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ‘एक विश्व-एक डाक प्रणाली’ की अवधारणा को साकार करने हेतु 9 अक्टूबर, 1874 को ‘यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन’ की स्थापना बर्न, स्विट्जरलैंड में की गई, जिससे विश्व भर में एक समान डाक व्यवस्था लागू हो सके। भारत प्रथम एशियाई राष्ट्र था, जो कि एक जुलाई 1876 को इसका सदस्य बना। प्रवर अधीक्षक डाक मंडल ने बताया कि डाक सप्ताह के दौरान डाक सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राजस्व वृद्धि पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दिवाली पर छह गांव होंगे जगमग, लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें

संबंधित समाचार