श्रीलंका को पर्यटन उद्योग में 2023 तक सुधार की उम्मीद, भारत ने की इस तरह मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के पर्यटन उद्योग का भारत के चुनिंदा शहरों में रोड शो की एक सफल श्रृंखला के बाद 2023 में बेहतर होने की उम्मीद है। डेली एफटी समाचार पत्र ने शनिवार को पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो के हवाले से कहा कि उन्होंने पत्रकारों को कहा कि इस उद्योग में …

कोलंबो। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के पर्यटन उद्योग का भारत के चुनिंदा शहरों में रोड शो की एक सफल श्रृंखला के बाद 2023 में बेहतर होने की उम्मीद है। डेली एफटी समाचार पत्र ने शनिवार को पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो के हवाले से कहा कि उन्होंने पत्रकारों को कहा कि इस उद्योग में सर्दियों के मौसम में पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल हो सकता है। उन्होंने मीडिया से कहा,“ श्रीलंका सुरक्षित, व्यापार के लिए तैयार और दुनिया भर से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।

हमारा उद्देश्य देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोबारा स्थापित करना है जिससे महामारी के पूर्व के मानकों को 2023 में प्राप्त किया जा सकता है। ” फर्नांडो ने कहा,“ इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम विभिन्न पहलों को कदम उठाए हैं जबकि अन्य योजनाओं पर विचार किया जा रहा है। ” उन्होंने कहा, “ मुझे खुशी है कि हम एक छोटी समयावधि के दौरान सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहे और भारतीय रोड शो के बाद प्राप्त अच्छी प्रतिक्रियाओं के साथ श्रीलंका के पर्यटन में 2023 को सर्वश्रेष्ठ वर्ष बनाने के लिए महत्वाकांक्षी है। ”

इस दौरान पर्यटन उद्योग ने 10 लाख पर्यटकों के आने का लक्ष्य स्थापित किया है। फर्नाडो ने कहा कि अनुमानित 8,00,000 से 8,50,000 पर्यटक आ सकते हैं जिससे 2022 के अंत तक 1.7 अरब डॉलर की कुल आय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा, “ कुछ प्राप्त करने की लिए बड़ा लक्ष्य रखना अच्छा होता है। ” फर्नाडो ने कहा कि दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में आयोजित रोड शो सफल रहे हैं और इसी तरह के रोड शो का आयोजन 14 नवंबर से चेन्नई, कोचि और बेंगलुरु में होने जा रहा है। उन्होंने कहा,“ श्रीलंका के लिए भारत एक प्रमुख देश है।

देश को लेकर फैले नकारात्मक प्रचार को लेकर उच्च मीडिया संस्थानों के माध्यम से ठीक करने का यह एक बड़ा अवसर है। इसने हमारे उद्योग हितधारकों को व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए व्यापार से व्यापार (बी2बी) सत्र आयोजित करने में भी मदद की। ” पर्यटन मंत्री ने कहा, “ भारत की उड़ान कंपनी स्पाइसजेट 15 नवंबर से कोलंबो के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। अगले महीने से पुड्डुचेरी से एक क्रूज की शुरुआत की जाएगी। ” श्रीलंका पर्यटन संवर्धन ब्यूरो के अध्यक्ष चलाका गजबाहू ने कहा कि रोड शो के बाद उद्योग को भारत से 1,000 से अधिक लोगों ने पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA ODI Series : ‘भारत एक बार में चार-पांच टीमें मैदान में उतार सकता हैं…’ , ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को लेकर बोले केशव महाराज

संबंधित समाचार