प्रयागराज: अतीक अहमद के भाई अशरफ ने उगले कई राज, पिस्टल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ से 24 घंटे की रिमांड के दौरान पूछताछ में कई राज उगलवाए हैं। पुलिस ने अशरफ की निशानदेही पर धूमनगंज थाना क्षेत्र से अबू तालिब के पास से उसकी लाइसेंसी पिस्टल की बरामद की है। इसके बाद पुलिस …

प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ से 24 घंटे की रिमांड के दौरान पूछताछ में कई राज उगलवाए हैं। पुलिस ने अशरफ की निशानदेही पर धूमनगंज थाना क्षेत्र से अबू तालिब के पास से उसकी लाइसेंसी पिस्टल की बरामद की है। इसके बाद पुलिस ने शातिर अपराधी अबू तालिब को भी गिरफ्तार कर लिया।

अबू तालिब के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि एक मुकदमे में वह वांछित था। 24 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अशरफ को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब अशरफ के अवैध धंधों और उसके गुर्गों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि तीन साल से फरार चल रहे अशरफ पर एक लाख का इनाम घोषित था, जिसे पुलिस ने 3 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि अशरफ पर 33 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पांच में वह वांटेड था।

संबंधित समाचार