प्रवासियों की बढ़ती संख्या के बीच न्यूयॉर्क में लगा आपातकाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयार्क। अमेरिका में न्यूयार्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने प्रवासियों की बढती संख्या को देखते हुए उत्पन्न हुई संकट की स्थिति से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से अब तक दक्षिणी सीमा से 17,000 से हजार अधिक प्रवासी शहर में पहुंच चुके है। हाल के महीनों …

न्यूयार्क। अमेरिका में न्यूयार्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने प्रवासियों की बढती संख्या को देखते हुए उत्पन्न हुई संकट की स्थिति से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से अब तक दक्षिणी सीमा से 17,000 से हजार अधिक प्रवासी शहर में पहुंच चुके है। हाल के महीनों में टेक्सास, अरिजोन और फ्लोरिडा जैसे रिपब्लिकन राज्य प्रवासियों को लोकतांत्रिक क्षेत्रों में भेज रहे है।

एडम्स ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सितंबर से हर दिन औसतन पांच से छह बसें शहर में आ रही हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि सिटी शेल्टर सिस्टम में पांच में से एक व्यक्ति वर्तमान में शरण चाहता है। आने वालों में अधिकतर परिवार ऐसे हैं जिनके स्कूल जाने वाले बच्चे हैं और उन्हें चिकित्सा देखभाल की सख्त जरुरत है। एडम्स ने कहा “ न्यूयार्क के लोग नाराज है , मैं भी गुस्से में हूं । शरण चाहने वाले हजारों का समर्थन करने के लिए कोई समझौता नहीं हुआ था और हम मदद करने की क्षमता की बाहरी सीमा तक पहुंच रहे हैं।”

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका को पर्यटन उद्योग में 2023 तक सुधार की उम्मीद, भारत ने की इस तरह मदद

संबंधित समाचार