बहराइच: दिव्यांग महिला तीन बच्चों संग गायब, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांग महिला तीन बच्चों के साथ दुर्गा पूजा देखने गयी थी। महिला तीन बच्चों समेत पांच दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद महिला और बच्चों के न मिलने पर परिजनों ने जरवलरोड पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के …

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। जरवलरोड थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांग महिला तीन बच्चों के साथ दुर्गा पूजा देखने गयी थी। महिला तीन बच्चों समेत पांच दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद महिला और बच्चों के न मिलने पर परिजनों ने जरवलरोड पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम जोतौरा टिकठा पुरवा निवासी सुरेंद्र पुत्र संवारे ने जरवलरोड थाने पर तहरीर देकर कहा है कि उनके बड़े भाई स्व.रामदेव की पत्नी मीना जो दोनों पैर से विकलांग है । तीन अक्टूबर को घर से अपने तीन बच्चों के साथ बैंक में पैसा निकालने और उसके बाद बम्भौरा के बरूहा गांव में बुआ के यहां रुककर दुर्गा पूजा देखने की बात कहकर जरवलरोड बाजार गई थी।

लेकिन आज तक महिला वापस घर नही लौटी है। काफी खोजबीन करने के बाद भी विकलांग महिला और उसके तीन बच्चों का कहीं पता नहीं लग सका है। महिला के साथ उसके बच्चे विशाल 11 वर्ष, बबली 7 वर्ष और विकास 5 वर्ष का भी कहीं अता पता नही चल पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है,जांच कर कार्यवाही मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें-पुलिस पर आरोप : मूर्ति विसर्जन जा रहे लोगों को इंस्पेक्टर ने पीटा

संबंधित समाचार